तुगलकाबाद में GEN-Z समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें में पूर्व बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जंतरमंतर पर प्रोटेस्ट करने वाले छात्रों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा छात्रों में ज्यादातर पंचर बनाने और चाबी बनाने वाले थे. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को गाली देने वालों को भी पंचर बनाने वालों का खानदान बताया. वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब रमेश बिधूड़ी ने इस तरह आग उगली हो.
तुगलकाबाद एमपी रोड पर आयोजित GEN-Z कार्यक्रम में भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने जंतर मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन किया गया था. जिस पर बिधूड़ी ने प्रोटेस्टर्स को घेरते हुए कहा कि आंदोलनकारियों में ज्यादातर छात्रों से ज्यादा पंचर और चाबी बनाने वाले लोग मौजूद थे. इसके साथ ही उन्होंने पीएम को गालियां देने और पीएम का ऐसे छात्रों को माफ करने वाली बात का भी जिक्र किया.
रमेश बिधूड़ी ने प्रदर्शनकारियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, ‘देश की आबादी इतनी ज्यादा है कि बरगलाकर बहलाकर 20-50 हजार बच्चों को ले जाया गया. बेरोजगार पंचर लगाने वाले वहां ज्यादा थ. ताला लगाने वाले वहां ज्यादा थे. अपनी बात को फिर दोहराते हुए उन्होंने कहा, पंचर लगाने वालों का तो आपको मालूम ही है. वो वहां ज्यादा थे और छात्र कम थे.’
बिधूड़ी यहीं नहीं रुके. उन्होंने छात्रों का पीएम को गाली देने वाली बात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत की बेटी और भारत का बेटा मोदी जी के बारे में और भारत के बारे में इस तरह की क्या बातें कर सकता है? वो पंचर लगाने वालों की ही औलादें होंगी. पंचर लगाने वालों के ही खानदान होंगे जो मोदी जी के बारे में इस तरह की बातें कर रहे थे.
संबंधित खबरें
जहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
14 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
19 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
21 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
23 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
1 day agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 day agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines