---विज्ञापन---

Video: Ramadan में संभल की मस्जिद से क्यों उतारे गए लाउडस्पीकर? जानें क्या कहते हैं नियम

Ramadan 2025 Sambhal Masjid Loudspeaker Ban: रमजान के पाक महीने में संभल के मुसलमान काफी नाराज हैं। उन्हें प्रशासन से लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिली है। तो आइए जानते हैं कि आखिर मस्जिदों और मंदिरों से लाउडस्पीकर क्यों उतारे गए हैं?

---विज्ञापन---

Sambhal Masjid Loudspeaker Ban: रमजान के पाक महीने में संभल से फिर कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं। इस वीडियो में शाही जामा मस्जिद की छत से मौलवी अजान पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इसकी वजह थी लाउडस्पीकर पर लगा प्रतिबंध। दरअसल यूपी की योगी सरकार ने मंदिर और मस्जिदों पर लाउडस्पीकर बैन कर दिया है। संभल के मुस्लिमों ने प्रशासन से इफ्तारी और सहरी के समय अजान पढ़ने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें कोई रियायत नहीं मिल सकी।

अब सवाल यह है कि यूपी में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर क्यों बैन हैं? दरअसल ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार ने यह फैसला लिया था। इसके लिए पहले से ही गाइडलाइंस जारी कर दी गईं थीं। यूपी सरकार का आदेश है कि अगर कहीं भी लाउस्पीकर का इस्तेमाल हुआ को उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 04, 2025 03:43 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola