हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ramadan 2025: रमजान को लेकर गाइडलाइन्स जारी, जानें किन बातों का रखना है ध्यान?

Ramadan 2025: रमजान का महीना शुरू होने वाला है, जिसको देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें बताया गया कि इस पूरे महीने किन बातों का ध्यान रखना है।

विज्ञापन

Ramadan 2025: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फिरंगी महल लखनऊ ने रमजान मुबारक एडवाइजरी’ जारी की है। जिसमें मुसलमानों को इस पूरे महीने कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। इसकी जानकारी मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने एक वीडियो के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह महीना बहुत ही पाक महीना है, जिसको देखते हुए लोग ज्यादा से ज्यादा अपना समय इबादत में गुजारें। इसके अलावा उन्होंने सेहरी और इफ्तार को लेकर भी कुछ जरूरी बातें बताई हैं।

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने कहा कि रमजान में इफ्तार और सहरी का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इफ्तार के वक्त बहुत जल्दी या देरी करना दोनों ही रोजे के लिए नुकसानदेह है। इसके साथ ही उन्होंने सहरी का पूरा एहतेमाम करने की सलाह देते हुए कहा कि बार-बार ऐलान न किया जाए, शोर ज्यादा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। वीडियो में देखिए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने और क्या कुछ कहा।

ये भी देखें: Video: क्यों खास है रमजान का महीना? पहला रोजा कब? जानिए इससे जुड़ी हर जानकारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola