
Ramadan 2025: रमजान को लेकर गाइडलाइन्स जारी, जानें किन बातों का रखना है ध्यान?
Edited By Shabnaz

Edited By Shabnaz
Ramadan 2025: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फिरंगी महल लखनऊ ने रमजान मुबारक एडवाइजरी’ जारी की है। जिसमें मुसलमानों को इस पूरे महीने कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। इसकी जानकारी मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने एक वीडियो के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह महीना बहुत ही पाक महीना है, जिसको देखते हुए लोग ज्यादा से ज्यादा अपना समय इबादत में गुजारें। इसके अलावा उन्होंने सेहरी और इफ्तार को लेकर भी कुछ जरूरी बातें बताई हैं।
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने कहा कि रमजान में इफ्तार और सहरी का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इफ्तार के वक्त बहुत जल्दी या देरी करना दोनों ही रोजे के लिए नुकसानदेह है। इसके साथ ही उन्होंने सहरी का पूरा एहतेमाम करने की सलाह देते हुए कहा कि बार-बार ऐलान न किया जाए, शोर ज्यादा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। वीडियो में देखिए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने और क्या कुछ कहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: