
राम मंदिर की छत से क्यों गिर रहा है पानी? निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताई सच्चाई
Edited By Sakshi Pandey

Edited By Sakshi Pandey
Ram Mandir Roof Leakage Updates: साल की शुरुआत से ही अयोध्या का राम मंदिर सुर्खियां बटोर रहा है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों तक राम मंदिर और अयोध्या चर्चा के केंद्र में है। हालांकि इस बार राम मंदिर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवनिर्मित राम मंदिर की छत लीक करने लगी है और इससे पानी टपक रहा है। इस खबर से समूचे देश में हड़कंप मच गया है। वहीं राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने भी इस पर बयान दिया है।
नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मैं अयोध्या में हूं। मैंने पहली मंजिल से बारिश के पानी को गिरते देखा है। ये स्वाभाविक है क्योंकि गुरु मंडप दूसरी मंजिल के रूप में आकाश के संपर्क में है और मंदिर के शिखर का काम पूरा होने के बाद ये बंद हो जाएगा। मैंने नाली से कुछ रिसाव भी देखा क्योंकि पहली मंजिल पर ये काम प्रगति पर है, पूरा होने पर नाली बंद कर दी जाएगी। नृपेंद्र मिश्रा का पूरा बयान जानने के लिए देखें ये वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: