हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ram Kapoor की सेमी न्यूड तस्वीरें देख चौंके फैंस, टेढ़े मुंह और पिचके चेहरे ने बढ़ाई चिंता

राम कपूर का हाल देखकर फैंस घबरा गए हैं। एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख उनके चाहने वाले भी हैरान रह गए हैं। उनका हुलिया बिल्कुल बदला हुआ है।

विज्ञापन
Ram Kapoor File Photo

पॉपुलर एक्टर राम कपूर अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी समय से चर्चाओं में बने हुए हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर एक्टर अब एक बार फिर टॉक ऑफ द टाउन बन गए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर राम कपूर ने अपनी सेमी न्यूड तस्वीरें शेयर की हैं। शर्टलेस होकर राम कपूर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके घटे वजन की तारीफों से ज्यादा अब फैंस एक्टर की चिंता करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, फोटोज में राम कपूर की आंखें धंसी हुई दिखाई दे रही हैं और उनका चेहरा भी पिचका हुआ लग रहा है। इतना ही नहीं राम कपूर ने जिस तरह से टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाया हुआ है, वो देखकर भी लोग चौंक गए हैं। उनका हुलिया देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो बीमार हैं। अब लोग अजीब-अजीब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ट्रांसफॉर्मेशन से ज्यादा शॉकिंग ये साइड इफेक्ट्स हैं।’ एक ने कहा, ‘फिट तो हो गए, लेकिन हेल्थ तो चली गई न भाई?’ तो कोई बोला, ‘जल्द ठीक हो जाइए सिर, इतनी मेहनत बेकार नहीं जानी चाहिए।’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola