हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी के लिए गोवा पहुंचे Rakul-Jackky, पैप्स को देखते ही शरमाईं होने वाली दुल्हनिया!

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी के लिए गोवा रवाना हो चुके हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रकुल प्रीत के साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है। चलिए वीडियो पर डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding. Photo Credit- Instagram

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड के क्यूट कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) कुछ ही दिनों में ऑफिशियली पति-पत्नी बन जाएंगे। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच रकुल और जैकी भी अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन गोवा पहुंच गए हैं। हाल ही में रकुल और जैकी का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें गोवा के लिए रवाना होते देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ऑरेंज पेंट्स और ऑरेंज कोट में दिखाई दीं तो वहीं उनके होने वाले पति जैकी भगनानी फंकी शर्ट और पैंट में नजर आए। खास बात ये है कि होने वाले दूल्हा-दुल्हन को अपने कैमरे में कैप्चर करने के लिए जब पैपराजी पहुंची तो एक्ट्रेस शरमा गईं। उनके चेहरे पर प्री वेडिंग ग्लो साफ दिखाई दिया। रकुल के साथ उनके मम्मी-पापा को भी स्पॉट किया गया। बिटिया रानी की शादी की खुशी दोनों के चेहरे से साफ झलक रही थी। गौरतलब है कि रकुल और जैकी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन 19 फरवरी से शुरू होंगे। शादी के अगले दिन 22 फरवरी को कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखने वाला है, जिसमें बॉलीवुड और टॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola