Raksha Bandhan 2025

Raksha Bandhan 2025: सुपरस्टार भाइयों की 'गुमनाम' बहनें, कोई डॉक्टर तो कुछ हैं बिजनेस क्वीन

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के त्यौहार को बी-टाउन सेलेब्स भी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड सुपरस्टार्स की बहनों के बारे में बताएंगे जो मायानगरी से दूर हैं।

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के खास मौके पर बी-टाउन सेलेब्स फैंस की अटेंशन ग्रैब करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे कई सारे एक्टर्स हैं, जो अपने सोशल मीडिया पर बहनों के साथ राखी सेलिब्रेट करते हुए दिख ही जाते हैं। कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं जिनकी बहनें मायानगरी से बिल्कुल दूर हैं लेकिन टैलेंट के दम पर अपने परिवार और भाई का नाम रोशन कर रही हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स की बहनों के बारे में बताएंगे जिनमें कोई डॉक्टर हैं तो कोई फैमिली बिजनेस में अपना टैलेंट दिखा रही हैं।

विज्ञापन

कोई हैं डॉक्टर तो कोई बिजनेस क्वीन

बात करें कार्तिक आर्यन की तो उनकी बहन रितिका पेशे से एक डॉक्टर हैं। दोनों भाई और बहन का प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर दिखता है। सैयारा एक्टर अहान पांडे की बहन अलाना पांडे फिल्मों से दूर फेमस इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी फैमिली बिजनेस में इन्वॉल्व हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ जिम ट्रेनर और सैफ अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी जूलरी डिजाइनर हैं। विवेक ओबेरॉय की बहन मेघना ओबेरॉय भी बिजनेस क्वीन हैं। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ