rakesh tikait

Video: राकेश टिकैत ने महापंचायत कर भरी हुंकार, कहा-सरकार चाहती है कि किसान परेशान हों

Rakesh Tikait Mahapanchayat in shamli: जिजौला गांव में हुई इस किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान नेता पहुंचे। किसान नेताओं ने कहा कि सरकारें हर तरफ से किसानों पर अत्याचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीटर लगाए जा रहे हैं। जिससे बिजली बिल बढ़ेगा। किसान नेताओं ने सभी किसान संगठनों से एक मंच पर आकर सरकारों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

Rakesh Tikait Mahapanchayat: किसान आंदोलन के बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शामली के जिजौला गांव में मंगलवर को महापंचायत की। पंचायत में सभी किसान नेताओं को मतभेद भुलाकर एकसाथ एक मंच पर आने की बात पर जोर दिया गया। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि अब तक किसान आंदोलन के दौरान 750 किसान शहीद हो चुके हैं। बावजूद इसके किसानों की मांगें आज तक नहीं मानी गईं। राकेश टिकैत ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला, उनके परिवार के सदस्यों को नौकरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि किसान फसलों के उचित मूल्य मिलने का इंतजार कर रहा है। सरकार किसानों की जमीन कम दामों में लेकर कारोबारियों को बेच रही है। किसान मजदूर बनता जा रहा है। किसान पूंजीवादियों को फायदा पहुंचा रही है, सरकारें चाहती है कि किसान परेशान हों। उन्होंने कहा कि इस बार का किसान आंदोलन वैचारिक आंदोलन है, हम गांव, शहर देश, विदेश सभी लोगों से किसानों के मुद्दों में उनके साथ आने की अपील करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ