---विज्ञापन---

Video: थाने में फौजी को नंगा कर पीटा, मंत्री को पता चला तो हो गया हंगामा…

फौजी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। वह लगातार उसे अभ्रद भाषा में गाली देते रहे और उसकी जमकर पिटाई लगाई।

---विज्ञापन---

Rajyavardhan Singh Rathore: जयपुर के एक थाने में फौजी को नंगा कर पीटने का मामला सामने आया है। जैसे ही ये बात सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पता चली तो वे थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को उनके इस कृत पर जमकर झाड़ लगाई। राठौर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, फौजी के एक दोस्त को बीती रात शिप्रापथ थाना पुलिस ने एक बार से हिरासत में लिया।

फौजी ने वीडियो जारी कर दावा किया कि वह उसे ही छुडा़ने थाने गया था। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे ही पकड़कर पिटाई लगा दी। इस बारे में जब राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पता चला और पुलिस की क्लास लगाई। फौजी ने जारी वीडियो में आरोप लगाया कि उसने कई बार एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों को अपने सेना में कमांडो होने की जानकारी दी।

---विज्ञापन---

फौजी का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। वह लगातार उसे अभ्रद भाषा में गाली देते रहे और उसकी जमकर पिटाई लगा। उसके विरोध के बावजूद लगातार करीब 40 मिनट थाने के रिमांड रूम में रखा और उसे यातनाएं देते रहे।

First published on: Aug 12, 2024 09:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola