Rajya Sabha candidates sanjay seth

Rajya Sabha Election: सपा में बगावत की सुगबुहाट, यूपी में फंसा पेंच

Rajya Sabha Election : लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां राज्यसभा चुनाव में जुटी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव पर पेंच फंसता नजर आ रहा है। राज्यसभा की खाली 10 सीटों पर 11 प्रत्यशियों ने नामांकन कर दिया। ऐसे में एक सीट पर चुनाव होना तय माना जा रहा है।

Rajya Sabha Election : देश में लोकसभा चुनाव से पहले 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटें हैं, जहां 11 उम्मीदवारों ने तोल ठोकी है। ऐसे में एक सीट पर चुनाव होना तय है।

विज्ञापन

भाजपा की ओर से संजय सेठ ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सपा की चिंता बढ़ा दी है। संजय सेठ एक समय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के करीबी माने जाते थे। वे यूपी के रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी हैं। पहली बार साल 2018 में वे सपा से ही राज्यसभा गए थे। हालांकि, सियासी समीकरण बदलने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि सपा के विधायक इंद्रजीत सरोज तीन-चार विधायक के साथ भाजपा के संपर्क में हैं। सपा पर आरोप लग रहा है कि अखिलेश यादव ने पीडीए को दरकिनार कर राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ