News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Arun Sao Exclusive Interview: छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित News 24 के रजत सम्मेलन इवेंट के तहत ‘कल आज और कल’ कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शिरकत की. News 24 के समाचार संपादक अभिलाष मिश्र उपमुख्मंत्री अरुण साव से रूबरू हुए, जिनके छत्तीसगढ़ के विकास और 2047 के विकसित भारत बनाने से जुड़े सवालों के काफी दिलचस्प जवाब डिप्टी CM ने दिए.
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 2047 के विकसित भारत का छत्तीसगढ़ कैसा होगा? यह सपना देखने का मौका देने का श्रेय देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है. जिस रिमोट गांव से आता हूं, वहां सड़क, बिजली, पानी नहीं था. अलग राज्य बनने से पहले छत्तीसगढ़ के केवल 18 प्रतिशत घरों में बिजली थी. शिक्षा की दर, स्वास्थ्य सुविधाएं तक नहीं थी, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के लोगों का दर्द समझा.
छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाकर विकास करने का मौका दिया. आज 25 साल हो गए हैं और इन 25 साल में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्य बनने की रेस में खड़ा है. News 24 की ये स्पेशल रिपोर्ट देखें और जानें कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने और क्या-क्या कहा?
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.