Rajat Patidar

रजत पाटीदार का शतक, शमी हुए फ्लॉप, Duleep Trophy के पहले दिन ऐसा रहा स्टार प्लेयर्स का प्रदर्शन

Duleep Trophy 2025: सेंट्रल जोन की कप्तानी कर रहे रजत पाटीदार ने दिलीप ट्रॉफी 2025 के पहले दिन शानदार शतक जमाया। हालांकि, शमी गेंद से फ्लॉप रहे।

Duleep Trophy 2025: दिलीप ट्रॉफी 2025 के पहले दिन कुछ स्टार खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करके दिखाया, तो कुछ बड़े नाम बुरी तरह से फेल रहे। सेंट्रल जोन की कप्तानी संभाल रहे रजत पाटीदार का बल्ला खूब गरजा। रजत ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए सिर्फ 96 गेंदों में 125 रनों की धांसू पारी खेली। वहीं, 21 साल के युवा बल्लेबाज दानिश मलेवार ने नाबाद 198 रन ठोके।

विज्ञापन

हालांकि, मोहम्मद शमी पहले दिन लय से भटके हुए नजर आए। शमी ने कुल 17 ओवर का स्पेल डाला और इस दौरान उन्होंने 55 रन खर्च किए। भारतीय तेज गेंदबाज की झोली में सिर्फ एक विकेट ही आया। नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए यश ढुल ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वह 39 रन बनाने के बाद चलते बने। आयुष बदोनी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 60 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ