राजस्थान में विश्वविद्यालय परीक्षाओं की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की पीजीडीसीए परीक्षा में महज पांच दिन के भीतर सामूहिक नकल के दो मामले सामने आए. पहले दौसा के लालसोट में सामूहिक नकल पकड़ी गई और अब सीकर के विश्व भारती कॉलेज में परीक्षा कक्ष के अंदर विद्यार्थी पूरे ग्रुप में मास चीटिंग हो रही थी. ग्रुप में बैठ के एक दूसरे की आंसर सीट से नकल करते नजर आए और इतना ही नहीं सीकर के मामले का वो वीडियो भी सामने आ गया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है.
विश्वविद्यालय की विजिलेंस टीम के आकस्मिक निरीक्षण में करीब 20 विद्यार्थियों के पास नकल की सामग्री मिलने की बात अभी तक सामने आई है. यह पूरा मामला मंगलवार 11 अगस्त का है.
---विज्ञापन---