हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित, एक वार्ड में सिर्फ एक वोट से जीती कांग्रेस

राजस्थान के बीकानेर जिले में नगर निगम और विभिन्न नगर पालिकाओं के चुनाव के मतगणना जारी है. जैसे-जैसे ईवीएम के राउंड आगे बढ़ रहे हैं, अलग-अलग वार्डों से नतीजों और रुझान सामने आ रहे हैं. बीकानेर नगर निगम के कई वार्डों में कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों के बीच सीधा और बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
लुनकरणसर नगर पालिका से कुछ वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें एक वार्ड में कांग्रेस सिर्फ एक वोट से जीती है. (फोटो- News24 Youtube)

राजस्थान के बीकानेर जिले में नगर निगम और विभिन्न नगर पालिकाओं के चुनाव के मतगणना जारी है. जैसे-जैसे ईवीएम के राउंड आगे बढ़ रहे हैं, अलग-अलग वार्डों से नतीजों और रुझान सामने आ रहे हैं. बीकानेर नगर निगम के कई वार्डों में कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों के बीच सीधा और बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है. जबकि श्री डूंगरगढ़ नगर पालिका में भी शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है. वहीं लुनकरणसर नगर पालिका से कुछ वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. जिनमें एक वार्ड में जीत का अंतर सिर्फ एक वोट रहा.

बीकानेर नगर निगम की बात करें तो वार्ड नंबर दो से बीजेपी के दीपक व्यास बढ़त बनाए हुए हैं. वार्ड नंबर आठ से बीजेपी के भगवान सिंह मेडतिया आगे चल रहे हैं. वार्ड नंबर 58 से दुर्गादास, वार्ड नंबर 66 से नसीम बानो, वार्ड नंबर 67 से महेंद्र भाटी, वार्ड नंबर 68 से शंकर लाल यादव, वार्ड नंबर 70 से विक्रम सिंह और वार्ड नंबर 72 से निशा पारिक बढ़त बनाई हुई है. हालांकि यह आंकड़े मतगणना के दौरान के रुझान है और अंतिम नतीजे राउंड पूरा होने के बाद ही साफ होंगे. वार्ड नंबर 73 के कांग्रेस के अनिल कल्ला मुकाबले में बढ़त बनाए हुए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola