Rajasthan Dausa Girl Fall into 35 Feet Tunnel

17 घंटे तक 35 फीट गहरी सुरंग में रही मासूम, NDRF ने ऐसे चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Rajasthan Dausa Girl Fall into 35 Feet Tunnel: राजस्थान के दौसा में एक बच्ची अचानक 35 फीट गहरे बोरविल में गिर गई। बच्ची को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुई। आखिर में NDRF की टीम बच्ची को सही सलामत बाहर लेकर आई।

Rajasthan Dausa Girl Fall into 35 Feet Tunnel: राजस्थान के दौसा में एक छोटी सी मासूम 35 फीट गहरी सुरंग में जा गिरी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने बच्ची को बाहर निकालने की पुरजोर कोशिशें की। मगर सारी कोशिश नाकाम साबित हो गई। 17 घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

दौसा में एक बच्ची खेलते समय खेत में बने बोरवेल में गिर पड़ी। बोरवेल 35 फीट गहरा था। बच्ची की जान पर बन आई थी। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस बच्ची को बाहर निकालने में सफल नहीं हो सकी। आखिर में NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। बचाव कर्मियों ने पूरी रात कड़ी मश्क्कत की। बच्ची को बाहर निकालने की सारी तरकीबें फेल हो रही थीं। आखिर में टीम को सुबह 10 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता मिली। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ