rajasthan cm bhajan lal sharma bikaner salon
विज्ञापन

सीएम भजनलाल शर्मा अचानक पहुंचे छोटे से सैलून, वीडियो आया सामने

CM Bhajan Lal Sharma Salon: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक एक सैलून पहुंच गए। उन्होंने यहां बाल सेट करवाए। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे दुकानदार से बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे हैं। सीएम भजनलाल का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

CM Bhajan Lal Sharma Salon: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा एक आम बीजेपी कार्यकर्ता से लेकर सीएम तक की कुर्सी तक पहुंचे हैं। सीएम बनने के बाद भी उनकी जमीन से जुड़े रहने की चर्चा सामने आती रही है। अब कुछ ऐसा हुआ है जिसकी चर्चा ने आमजन में जोर पकड़ लिया है।

दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर पहुंचे थे। इस दौरान वे बीकानेर कृषि उपज मंडी के सामने स्थित मालचंद मारू की दुकान में पहुंच गए। अचानक एक छोटी सी दुकान में पहुंचे सीएम को देख सब चौंक गए।

विज्ञापन

शॉपओनर ने की स्वधन योजना की तारीफ

अचानक सीएम को देख मालचंद भी हैरान रह गए। इसके बाद सीएम ने उनसे बात की और अपने बाल सेट करवाए। मारू ने इस दौरान प्रधानमंत्री स्वधन योजना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस योजना से उसे अपना व्यापार चलाने में काफी मदद मिली है। सीएम के साथ इस दौरान कई बड़े नेता मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ