हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राहुल के वायनाड छोड़ने की अटकलों पर इमोशनल हुई जनता, पोस्टर लगाकर की अपील, देखें Video

Rahul Gandhi Wayanad: रायबरेली और वायनाड, दोनों सीटों पर जीत हासिल करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने इस समय बड़ा सवाल यह है कि वह कौन सी सीट छोड़ें। पिछली बार अमेठी में हारने वाले राहुल को वायनाड ने जिताया था। इस बार भी वायनाड में उन्हें बड़ी जीत मिली है लेकिन रायबरेली में भी जनता ने उन पर जमकर प्यार बरसाया है।

विज्ञापन
राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनाव केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लड़े थे। उन्होंने दोनों ही सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। लेकिन, नियमों के अनुसार उन्हें इनमें से किसी एक सीट को छोड़ना होगा। चूंकि रायबरेली कांग्रेस की पुश्तैनी सीटों में से एक मानी जाती है तो ऐसे में अटकलें चल रही हैं कि राहुल गांधी वायनाड सीट को छोड़ने का फैसला करेंगे। इसे लेकर वायनाड में अलग ही माहौल नजर आया।

वायनाड में राहुल गांधी को लेकर ऐसे पोस्टर लग गए हैं जिनमें उनसे क्षेत्र को छोड़कर न जाने की अपील की जा रही है। पोस्टर्स में लिखा गया है कि प्लीज हमें छोड़कर मत जाइए। और अगर जाना ही पड़े तो बहन (प्रियंका गांधी) से हमारा ख्याल रखने को कहें। बता दें कि बता दें कि वायनाड लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 6 लाख 47 हजार 445 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे सीपीआई के एनी राजा 3 लाख वोट का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola