प्रयागराज के जिस केपी ग्राउंड में 8 अगस्त को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित होना था, उस ग्राउंड की बुकिंग अचानक रद्द कर दी गई है. यह ग्राउंड केपी ट्रस्ट यानी कायस्थ पाठशाला का है. जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह ने बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नाम एक लेटर जारी किया. बुकिंग रद्द करने के पीछे कोर्ट के आदेश, स्कूलों के बच्चे की पढ़ाई छूटने और मैदान भी खराब होने का हवाला दिया गया.
ट्रस्ट अध्यक्ष चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह ने लेटर में बताया कि हाई कोर्ट का आदेश है कि छात्रों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में किसी तरह का व्यवधान नहीं होना चाहिए. ऐसी बात मुझे खुद कॉलेज प्रिंसिपल ने बताई है. राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से दो विद्यालयों के छात्र प्रभावित हो सकते हैं. मैदान आउटडोर खेलों के लिए है और लगातार बारिश के कारण उसकी स्थिति खराब हो सकती है. यदि मैदान खराब हुआ तो उसे ठीक करने में समय और परेशानी दोनों बढ़ेंगे. इसलिए कार्यक्रम की तारीख बारिश के बाद छुट्टियों में रखने का सुझाव दिया गया है.
इन कारणों का हवाला देते हुए पहले जारी की गई अनुमति निरस्त कर दी गई है. साथ ही कांग्रेस द्वारा जमा कराई गई धनराशि कार्यालय से वापस लेने को भी कहा गया है. केपी ट्रस्ट ने लेटर की कॉपी जिलाधिकारी महामंत्री कायस्त पाठशाला चौधरी नौनिहाल सिंह एकेडमी और अकाउंटेंट को भी भेजी गई है.
अकाउंटेंट को निर्देश दिया गया है कि मैदान की सफाई और लेबलिंग के लिए जमा धनराशि चेक के माध्यम से जल्द वापस कर दी जाए.
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 8 अगस्त को करीब 3 लाख छात्रों से इस मैदान में सीधी बातचीत करने वाले थे. यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से शुरू होना था. कार्यक्रम की तैयारी अपने अंतिम चरण पर थी. पंडाल बनने लगे थे और अब अचानक बुकिंग रद्द होने से कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई है. केंद्रीय कांग्रेस कमेटी की लीगल टीम प्रयागराज में है. वह ट्रस्ट पदाधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 day agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 day agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 day agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 day agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
2 days agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 days agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines