---विज्ञापन---

Vinesh Phogat और राहुल गांधी की तस्वीर पर क्या बोल गए ब्रजभूषण? बवाल होना तय

Brij Bhushan Sharan Singh: विनेश फोगाट और बृजभूषण सिंह के बीच चल रहे तनाव से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने हाल ही में विनेश को लेकर कई विवादित बयान दिए। अब फिर से बृजभूषण का बयान सुर्खियों में है।

---विज्ञापन---

Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी पार्टी की तरफ से विवादित बयानों को लेकर सख्त हिदायत बी दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर से बृजभूषण सिंह अपने बयान को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बार राहुल गांधी और विनेश की फोटो पर बयान दिया है। बृजभूषण ने कहा कि मेरे साथ तो कभी विनेश की ऐसी फोटो नहीं देखी, अब कहीं वो राहुल को ही ना फंसा दें।

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल और विनेश फोगाट की मुलाकात वाले फोटो पर बयान देते हुए कहा कि ‘जिस तरह से राहुल ने विनेश का हाथ पकड़ रखा है ऐसे मेरी तो कभी कोई फोटो नहीं देखी होगी। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा राहुल गांधी पर भी हो जाए और जो कृपा मेरे ऊपर किया है उनके साथ भी कुछ ऐसा हो जाए। वीडियो में देखिए पूरा बयान…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2024 02:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola