'राहुल गांधी को सबसे बड़ा नेता बनाकर मानेगी भाजपा...', ये क्या बोल गए वरिष्ठ पत्रकार; देखें Video

Rahul Gandhi US Visit: राहुल गांधी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं और वहां से भी केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने उन्हें लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसने सियासी दुनिया में नई बहस शुरू कर दी है।

Rahul Gandhi

Sabse Bada Sawal : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। तीन दिन की यात्रा पर गए राहुल वहां अपने बयानों से खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं। देश में रहते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले राहुल वहां भी आक्रामक रुख में दिखाई दे रहे हैं। टेक्सास यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान तो राहुल यह कह गए कि भारत में कौशल की कमी नहीं है लेकिन यहां उनका सम्मान नहीं होता।

इसे लेकर भाजपा और एनडीए के कई नेताओं ने राहुल को निशाने पर लिया है। इसी मामले को लेकर न्यूज24 के स्पेशल प्रोग्राम सबसे बड़ा सवाल में बहस हुई। इसमें वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने भी शिरकत की। बहस के दौरान आशुतोष यह बोल गए कि भाजपा राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा नेता बनाकर ही मानेगी। आशुतोष ने ऐसा क्यों बोला और राहुल गांधी की विदेश यात्रा को वह किस तरह से देख रहे हैं जैसे सभी सवालों के जवाब पाइए इस खास वीडियो स्टोरी में।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ