Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Rahul Gandhi Statement On Exit Poll 2024 : लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल ने तीसरी बार एनडीए सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि यह एग्जिट पोल नहीं है, बल्कि इसका नाम मोदी मीडिया पोल है। उन्होंने एग्जिट पोल के आंकड़ों को सिरे से खारिज कर दिया। जब उसने पूछा गया कि महागठबंधन को कितनी सीटें मिल सकती हैं तो राहुल गांधी ने कहा कि आपने सिद्धू मूसेवाला का 295 वाला गाना सुना है? सुन लो सब समझ में आ जाएगा। हम 295 सीट जीतेंगे। आपको बता दें कि एग्जिट पोल के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कई एग्जिट पोल ने एनडीए को 400 से अधिक सीटें दे दी हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.