अमेठी के सवाल पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्‍पी, यूपी की हॉट सीट पर क्‍या बोले पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष? VIDEO

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने पर चुप्पी तोड़ी है।

Congress Leader Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मंच पर समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने अमेठी के लोकसभा चुनाव पर बयान दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने राहुल से सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए नेता गुजरात छोड़कर यूपी के बनारस आते हैं, लेकिन आप अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए? इस पर बयान देते हुए राहुल गांधी मजाकिया अंदाज में बोल पड़े कि ये बीजेपी वाला सवाल है। वहीं सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये कांग्रेस का फैसला है और जो भी मुझे ऑर्डर मिलेगा मैं करूंगा। हमारी पार्टी में ऐसे फैसले सीईसी मीटिंग में लिए जाते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से नामांकन भर दिया है। वहीं अमेठी में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपना उम्मीदवार बनाया है मगर कांग्रेस ने अभी तक अमेठी में प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ