हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हनुमान जी की भक्ति में लीन हुए Rahul Gandhi, लोकसभा चुनाव से पहले मांगा था आशीर्वाद

Rahul Gandhi at Hanuman Mandir: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी मंगलवार की सुबह हनुमान मंदिर पहुंचे हैं। हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ और आरती करते हुए राहुल गांधी का वीडियो सामने आया है। रायबरेली से संसदीय उम्मीदवार बनने के बाद भी राहुल गांधी ने इस मंदिर में माथा टेका था।

विज्ञापन

Rahul Gandhi at Hanuman Mandir: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच गए हैं। राहुल गांधी ने रायबरेली स्थित चूरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका। इस दौरान राहुल गांधी को मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया। मंगलवार की सुबह हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी ने मंदिर में आरती भी की। राम भक्त हनुमान की आरती करते हुए राहुल गांधी का वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राहुल गांधी ने इसी हनुमान मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद मांगा था। राहुल गांधी भारी बहुमत के साथ रायबरेली से चुनाव जीते। ऐसे में जीत के बाद अब राहुल गांधी फिर से हनुमान के दरबार में शुक्रिया अदा करने पहुंच गए हैं। मंदिर में आरती करते हुए देखें राहुल गांधी का वीडियो…

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola