हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'अमित शाह की यहां बैठने की हिम्मत नहीं', राहुल गांधी क्या बोले जो किरेन रिजीजू भड़के और हो गया हंगामा?

लोकसभा में आज गृह मंत्री अमित शाह अनुपस्थित रहे तो राहुल गांधी ने सवाल उठाए. राहुल ने एक बयान दिया, जिस पर रिजीजू भड़क गए. इस दौरान लोकसभा का माहौल गरमा गया और स्पीकर को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

विज्ञापन

मानसून सत्र के 10वें दिन आज लोकसभा को राहुल गांधी ने संबोधित किया, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह सदन में अनुपस्थित थे. राहुल गांधी ने CJP के संसद मार्च में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए. सदन में उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह आज सदन में क्यों नहीं आए? वे डरे हुए हैं, क्योंकि उन्होंने ही प्रदर्शनकारी छात्रों पर फायरिंग करने का आदेश दिया था.

राहुल गांधी का बयान सुनते ही भड़क गए रिजीजू

राहुल गांधी ने कहा कि आज अमित शाह की यहां लोकसभा में मेरे सामने बैठने की हिम्मत नहीं हुई? राहुल गांधी का यह बयान सुनकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू भड़क गए. अमित शाह पर आरोप लगाने दावा करते हुए भाजपा सांसद हंगामा करने लगे तो समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर अमित शाह ने कार्रवाई के आदेश नहीं दिए थे तो भाजपा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह पता लगाए कि आदेश न होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई क्यों हुई?

ये स्पेशल वीडियो रिपोर्ट देखें और जानें कि राहुल गांधी ने क्या कहा और किरेन रिजीजू ने जवाब देते हुए क्या कहा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola