Rahul Gandhi new video

Diwali के दिन Rahul Gandhi ने शेयर किया खास Video.. अब लोग कर रहे तारीफ!

Video: राहुल गांधी अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जो जनता के दिल को छू जाते हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक गरीब परिवार के साथ जाकर खाना खाया, जो लोगों ने काफी पसंद किया था। एक बार फिर से राहुल का एक नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Video: दिवाली पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसको देखकर लोग एक बार फिर राहुल के कायल हो गए हैं। जब एक तरफ सब लोग अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने में व्यस्त थे, तब राहुल उन लोगों के पास पहुंचे जिनके बारे में आमतौर पर आम लोग सोचते नहीं हैं। दिवाली से पहले राहुल गांधी ने मजदूरों से मुलाकात की, उनके साथ काम किया। इस दौरान राहुल के साथ प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा भी मौजूद रहे, मामा राहुल के साथ मिलकर उन्होंने भी मजदूरों का साथ दिया।

विज्ञापन

इसका वीडियो राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा एक दिवाली उनके साथ, जिनकी मेहनत से रौशन है भारत! वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल ने इस दौरान पेंटर और दिए बनाने वाले कुम्हारों से मुलाकात की। राहुल ने कहा कि हम उन लोगों को भूल जाते हैं जो दिवाली पर पर घर में रौशनी लाते हैं। इसलिए दिवाली मनाने से पहले उन्होंने इन लोगों से मिलने का फैसला किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ