Video: संसद में विपक्ष ने SIR को कूड़ेदान में फेंका, राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे ने की अगुवाई
Author: News24 हिंदी
Jul 25, 2025 01:04 PM IST
Monsoon Session 2025: संसद के मानसूत्र सत्र का पांचवा दिन भी हंगामेदार रहा इसके बाद राज्यसभा को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं लोकसभा को दोपहर बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने मकर द्वार के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूरे विपक्ष ने एसआईआर के पोस्टर और कार्ड फाड़े और उन्हें वहां पर रखे डस्टबिन में डाला।
बता दें कि आज जैसे ही 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। इसके बाद जब स्पीकर ने उनकी बात नहीं सुनी तो विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने पहले कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए और फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। वीडियो के जरिए देखें विपक्ष का विरोध प्रदर्शन…