Rahul Gandhi

राहुल गांधी क्यों छोड़ेंगे वायनाड? कांग्रेस के लिए रायबरेली इतना खास क्यों? देखें ये स्पेशल रिपोर्ट

Lok sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनावों के नतीजों ने इस बार सबको चौंका दिया। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। विपक्ष संसद में मजबूत हुआ। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट क्यों नहीं छोड़ेंगे।

Raebareli Vs Wayanad : देश में जहां तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है तो वहीं विपक्ष भी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। दो सीट जीतकर आए राहुल गांधी रायबरेली छोड़ेंगे या वायनाड? इसे लेकर सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता वायनाड सीट छोड़ सकते हैं। ये भी बड़ा सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी विपक्ष के नेता बनेंगे? वीडियो के जरिए समझें राजनीति समीकरण।

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए राहुल गांधी रायबरेली सीट नहीं छोड़ेंगे। इस चुनाव में पार्टी को 6 सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव 2019 में कांग्रेस को एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा था। साथ ही रायबरेली सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, लोकसभा में राहुल गांधी पर नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने का दबाव बनाया रहा है, लेकिन उन्होंने अभी तक हामी नहीं भरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ