हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: स्वतंत्रता दिवस पर हुआ राहुल गांधी का अपमान! सरकार ने क्यों नहीं दी आगे की सीट? 5 पॉइंट्स

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पीछे की सीट दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने इसे राहुल और देश की जनता का अपमान कह दिया है। इस खास वीडियो रिपोर्ट में समझिए पूरा मामला और जानिए इससे जुड़े सभी अहम सवालों के जवाब।

विज्ञापन

Rahul Gandhi Insult Independence Day 2024 : हर बार की तरह इस बार भी 15 अगस्त को नई दिल्ली में लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। लेकिन, इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगा दिया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पांचवीं पंक्ति में बैठने की जगह देकर पूरे देश का अपमान किया है। बता दें कि राहुल गांधी 10 साल में पहले विपक्ष के नेता हैं। राहुल की सीट को लेकर अब विवाद बढ़ गया है।

इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि यह देश के उन करोड़ों लोगों का अपमान है जिनकी आवाज राहुल गांधी लगातार संसद में उठाते हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर राहुल गांधी पीछे वाली सीट पर क्यों बैठे, रक्षा मंत्रालय की ओर से इस पर क्या जवाब आया है, देश का संविधान विपक्ष के नेता के लिए क्या कहता है, इंटरनेट पर लोगों के बीच इसे लेकर क्या रुख है और कांग्रेस के आक्रोशित होने की वजह क्या है? इस स्पेशल वीडियो स्टोरी में जानिए इन सब सवालों के जवाब।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola