Rahul Gandhi Gujarat Visit: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान वे राजकोट भी जाएंगे जहां गेम जोन हादसे में मारे गए लोगों के परिवार जनों से मुलाकात करेंगे। राजकोट गेज जोन हादसे में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने मामले में एक्शन लेते हुए 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने एक्शन लेते हुए 15-16 लोगों को अरेस्ट किया है। इसके अलावा एक कमेटी बनाई है। हाईकोर्ट इस मामले में लगातार सुनवाई कर रहा है। इस बीच कुछ पीड़ित हैं जो लगातार सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। वे पिछले 3 दिनों से राजकोट में कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं उनकी क्या मांगें हैं?
हादसे में हताहत हुए मृतक के आश्रित कमलेश भाई ने न्यूज 24 को एक्सलूसिव बातचीत में बताया कि हम राजकोट में 3 दिन से लगातार घेराव कर रहे हैं। सरकार हमें कोई जवाब नहीं दे रही हैं। हमने एक दिन पूरे राजकोट को बंद कराया। पीड़ितों की मांग है कि जिस आरोपी को पकड़ना है पुलिस उसे नहीं पकड़ रही। पुलिस छोटे-छोटे आरोपियों को पकड़ रही है। हम राहुल गांधी से मिलकर न्याय की माग करेंगे। वहीं एक महिला ने बताया कि सरकार को इस मामले में निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। मेरी बहन इस हादसे में हताहत हो गई वह तो लौटकर नहीं आएगी लेकिन सरकार बड़े-बड़े मगरमच्छों को अरेस्ट करें ताकि हमारे जैसे लोगों को न्याय मिल सके। हमें लगता है कि राहुल गांधी ही हमें न्याय दिला सकते हैं। देखें ये वीडियो…
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
18 mins agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
6 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
21 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 day agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
2 days agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 days agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines