Video: बिहार में राहुल गांधी किसका बिगाड़ेंगे 'खेल'? समझें पूरा सियासी समीकरण

राहुल गांधी ने आज बिहार के बेगूसराय में पलायन रोको रोजगार दो यात्रा की है। इस यात्रा के जरिए राहुल कौन से सियासी समीकरण साधने की कोशिश कर रहे हैं?

rahul gandhi bihar padyatra

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बिहार दौरा लगातार सुर्खियों में है। राहुल ने कन्हैया कुमार के साथ बेगूसराय में पदयात्रा निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। कन्हैया का साथ देकर राहुल ने अगड़ी जाति और युवा वोट बैंक को एक साथ साधने की कोशिश की। मगर सवाल यह है कि बिहार में खुद के लिए जमीन तलाशने निकले राहुल आखिर किस पर भारी पड़ेंगे? राहुल बिहार में किसका खेल बिगाड़ सकते हैं?

न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन के अनुसार न सिर्फ बिहार बल्कि कई जगहों पर कांग्रेस फिर से अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है। हाल ही में दिल्ली चुनाव में AAP की हार से कांग्रेस पार्टी भी खुश नजर आ रही थी, क्योंकि उन्हें पता था कि यहीं से उनके लिए रास्ता खुला है। वहीं बिहार में भी कांग्रेस अलग-अलग प्रयोग कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष बदलने से लेकर कृष्णा अल्लावरू को प्रभारी बनाने जैसे कदम उठाकर कांग्रेस पहले ही बिहार में एक्टिव हो चुकी है। वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ