'आपके सामने जातिगत जनगणना करा के दिखाऊंगा', राहुल गांधी ने दे डाली पीएम मोदी को सीधी वॉर्निंग

Rahul Gandhi On Caste Census : हरियाणा में इस समय चुनावी माहौल चरम पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक रैली को संबोधित किया और जातीय जनगणना समेत कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। देखिए यह स्पेशल वीडियो।

Rahul Gandhi

Haryana Assembly Election 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। राहुल ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश के रोजगार की व्यवस्था को सिस्टमैटिक तरीके से खत्म कर दिया है। वहीं, जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आप करिए या मत करिए लेकिन संसद में आपके सामने मैं ये (जातीय जनगणना) करवा के दिखाऊंगा।

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसे लेकर राहुल गांधी ने भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य में बहुमत से जीत हासिल करेगी और क्लीन स्वीप करेगी। राहुल ने कहा कि एक तूफान आ रहा है और हम राज्य में सबके लिए सरकार बनाएंगे। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को तबाह करने का काम किया है। कांग्रेस के चुनावी वादों को लेकर राहुल ने कहा कि हम महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये देंगे और रसोई गैस सिलिंडर सिर्फ 500 रुपये में दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ