Rahul Gandhi In Srinagar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश केअलग-अलग राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। जैसे ही हमें पता चला कि चुनाव होने वाले हैं तो हमने तय किया कि हमें सबसे पहले जम्मू-कश्मीर आना चाहिए। हम यहां के लोगों और हिंदुस्तान के हर राज्य के लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि हमारे लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्रतिधित्व सबसे जरूरी है। हिंदुस्तान के इतिहास में कई बार केंद्र शासित प्रदेशों को राज्यों में बदला गया है। लेकिन यह पहली बार हुआ है जब किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदला गया है।
मैं लोकतंत्र की रक्षा करता हूं। जम्मू-कश्मीर के लोगों के दिल में जो दर्द और डर है उसे मिटाना ही मेरा लक्ष्य है। चुनाव में नरेंद्र मोदी के कॉन्फिडेंस को कांग्रेस ने खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले छाती फैलाकर आते थे और अब कैसे (कंधे झुकाकर) आते हैं। राहुल ने आगे कहा कि यह किसी एक शख्स ने नहीं बल्कि कांग्रेस की विचारधारा, एकता और रिस्पेक्ट ने ऐसा किया है। हमने उन्हें बता दिया कि जो आप खुद को समझते हो वो आप नहीं हो। हमने उनका कॉन्फिडेंस तोड़ दिया है। इसके साथ ही राहुल ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात भी कही।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
15 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines