Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है। वरिष्ठ नेता जनता के बीच जा रहे हैं और अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र के भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार बाबासाहेब के संविधान को दिखाना और जाति जनगणना के लिए आवाज उठाना नक्सली विचार है। भाजपा की ये सोच संविधान निर्माता महाराष्ट्र के सपूत डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान है। लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की जनता ने संविधान की लड़ाई लड़ी और महाविकास आघाड़ी को बड़ी जीत दिलाई। भाजपा द्वारा बाबासाहेब का अपमान महाराष्ट्र की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी- वो कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी के साथ मिलकर हमारे संविधान पर किए गए हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेगी। भाजपा की ऐसी तमाम शर्मनाक कोशिशें नाकाम होंगी- लिखकर ले लो, जाति जनगणना होकर रहेगी।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
20 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines