Rahul Gandhi On Hijab: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में है। इस बीच राहुल गांधी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचकर महिला छात्राओं से मिले और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में छात्राओं से कई मुद्दों पर बातचीत की। राहुल गांधी ने जो जवाब दिया अब लोग उनकी चर्चा कर रहे हैं।
दरअसल, एक छात्रा ने राहुल से पूछा कि अगर वह आगे जाकर कभी देश के पीएम बनते हैं, ऐसे में महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर उनकी राय क्या है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि महिलाएं जो पहनना चाहती हैं वह पहनने का उनको पूरा हक है। यह पूरी तरह से उनपर निर्भर करता है कि वह क्या पहनना चाहती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं क्या पहनती हैं यह उनकी जिम्मेदारी है। यह उनका फैसला है। लगता नहीं कि किसी और को यह तय करना चाहिए कि आप क्या पहनना चाहते हैं।
इस दौरान उन्होंने राजनीति और बिजनेस में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि इनमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व पूरी तरह से नहीं दिखता। इसके लिए सभी राजनितिक पार्टियों को सोचना होगा कि वह ज्यादा-से-ज्यादा महिला उम्मीदवारों को मौका दें और उन्हें प्रोत्साहित करें।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
17 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
18 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines