TrendingBudget ManthaniranSunetra Pawar

---विज्ञापन---

Video: 15 दिन तक इस राशि पर पड़ेगी राहु-केतु और शनि की अशुभ दृष्टि, नया काम करने से होगा बचना!

Grah Gochar 2025: आज से आने वाले 15 दिन तक 12 में से किसी एक राशि के जातकों के ऊपर राहु, केतु और शनि देव की अशुभ दृष्टि रहेगी, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से उसी अनलकी राशि के राशिफल के बारे में जानते हैं।

Grah Gochar 2025: राहु, केतु और शनि तीनों ग्रहों को ही ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। ये तीनों ग्रह अलग-अलग समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। शुभ प्रभाव के कारण जहां जातकों को अपनी समस्याओं का समाधान मिल जाता है, वहीं अशुभ प्रभाव के कारण लोगों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज से आने वाले 15 दिन यानी 31 जनवरी 2025 तक कन्या राशि के जातकों के ऊपर राहु, केतु और शनि देव की अशुभ दृष्टि रहेगी। इन तीनों ग्रहों के कारण कन्या राशि के जातकों को हानि हो सकती है। ऐसे में इस दौरान कन्या राशि के जातकों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। नहीं तो उन्हें बड़ा घाटा हो सकता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि कन्या राशि के जातकों को आने वाले 15 दिन तक किन-किन बातों का ध्यान रखान होगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। ये भी पढ़ें- Video: शनि-गुरु गोचर के शुभ प्रभाव से चमकेगा इस राशि का भाग्य, बरसेगा पैसा ही पैसा! डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Topics:

---विज्ञापन---