R Ashwin

रोहित-कोहली को लेकर R Ashwin ने बीसीसीआई को खूब सुनाया! दिग्गज खिलाड़ियों संग बर्ताव पर उठाए सवाल

R Ashwin Kohli-Rohit: आर अश्विन ने अंधकार में अटके दिख रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. अश्विन ने दिग्गज प्लेयर्स संग बीसीसीआई के बर्ताव में भी सुधार की मांग की है. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित से टीम इंडिया की वनडे कप्तानी छीन ली गई है.

R Ashwin Kohli-Rohit: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को वनडे टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, रोहित के हाथों से वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई है. शुभमन गिल को एकदिवसीय टीम का नया कैप्टन बनाया गया है. हिटमैन के हाथों से कप्तानी जाने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या रोहित-कोहली सिलेक्टर्स के वर्ल्ड कप 2027 के प्लान का हिस्सा नहीं हैं? इन तमाम तरह की अफवाहों के बीच पूर्व स्पिन गेंदबाज अश्विन ने कोहली-रोहित को लेकर बीसीसीआई को जमकर सुनाया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “एक तरफ सिलेक्शन की बात हो रही है, तो दूसरी ओर कोहली-रोहित की. टीम के सिलेक्शन को अगर आप देखेंगे तो आपको पता लगेगा कि सिलेक्टर्स भविष्य की ओर देख रहे हैं. हालांकि, आपके पास दो ऐसे प्लेयर्स भी हैं, जो अपने करियर के आखिरी स्टेज में हैं. मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि इन दिग्गज प्लेयर्स को आप जिस तरह से हैंडल कर रहे हैं, उसमें यकीनन सुधार होना चाहिए. यह कह देना काफी आसान होता है कि उनकी ऐज हो चुकी है और उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए.” अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ