IPL 2025 - 2025-04-22T183521.889

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से क्यों चिढ़ा पाकिस्तान? शुरू हुआ नया 'बखेड़ा'

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी अपनी कम उम्र को लेकर चर्चा में हैं। अब उनकी उम्र को लेकर पाकिस्तान में नया बखेड़ा शुरू हुआ है।

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की ओर से 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। वह आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने। सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ा और आईपीएल डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 10वें बल्लेबाज भी बन गए। वैभव ने इस मैच में 20 गेंदों में शानदार 34 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के के अलावा 2 चौके जड़े थे। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए थे। वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर पाकिस्तान में भी चर्चाएं तेज हैं। पाकिस्तानी फैंस वैभव की उम्र पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी भी वैभव की उम्र पर चर्चा कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ