---विज्ञापन---

Sidhu Moose Wala के भाई या बहन पैदा होते ही बनेंगे करोड़ों के वारिस, कितनी है कुल संपत्ति?

Sidhu Moose Wala Mother Pregnant: सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जल्द ही किलकारी गूंजेंगी। दिवंगत सिंगर की मां प्रेग्नेंट हैं और उनका दूसरा बच्चा इस दुनिया में आते ही अरबपति बन जाएगा। सिंगर इतनी शोहरत इकट्ठी कर गए हैं कि उनका आने वाला भाई या बहन इस दुनिया में कदम रखते ही करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक बन जाएगा।

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां की होने वाली संतान होगी करोड़ों की मालिक
---विज्ञापन---

Sidhu Moose Wala Mother Pregnant: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) अब भले ही हमारे बीच नहीं रहे लेकिन अभी भी उनका नाम पूरे देश में गूंज रहा है। हाल ही में खबर आई कि दिवंगत सिंगर की मां प्रेग्नेंट हैं और IVF की मदद से अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस खबर ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। लेकिन जब आपको पता चलेगा कि मूसेवाला का भाई या बहन जो भी पैदा होगा वो इस दुनिया में आते ही कितने करोड़ का वारिस बनने वाला है आपको भी जोरदार झटका लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बच्चा चांदी के चम्मच के साथ पैदा होने वाला है। इसके नाम 114 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी।

दरअसल, सिद्धू ने नाम के साथ खूब दौलत और शोहरत कमाई है। बता दें, सिद्धू मूसेवाला 114 करोड़ की प्रॉपर्टी पीछे छोड़ गए हैं। एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए वो 41 लाख रूपए चार्ज करते थे। म्यूजिक वीडियो के लिए वो 6-8 लाख लेते थे। इसके अलावा उन्होंने प्रॉपर्टी और गोल्ड ज्वेलरी में भी इन्वेस्टमेंट की थी। उनकी पंजाब में हवेली के साथ कनाडा में घर भी है। इसके अलावा उनके पास लग्जरी कार का कलेक्शन भी मौजूद है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2024 08:47 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola