
पंजाब में BJP साफ; कांग्रेस की बहुत बड़ी जीत, AAP-शिअद भी पिछड़ी, देखें स्पेशल रिपोर्ट
Edited By Khushbu Goyal

Edited By Khushbu Goyal
Punjab Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। शुरुआत से ही कांग्रेस इस बार भाजपा को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है, लेकिन अगर पंजाब की बात करें तो सिख बाहुल्य इस प्रदेश में भाजपा को बहुत बड़ा झटका लग रहा है। भाजपा पंजाब में साफ होती नजर आ रही है। शुरुआत से ही कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल भी पिछड़ रहे हैं। शिअद की हरसिमरत कौर बादल के जीतने आसार हैं। वहीं भाजपा जॉइन करने वाली परनीत कौर बुरी तरह हार सकती हैं। पंजाब में मतगणना के लिए सभी 13 लोकसभा सीटों पर 9 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें मतगणना का जिम्मा 15000 कर्मचारियों ने संभाला हुआ है। सुरक्षा की जिम्मेदारी 12 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों के हाथ में है। वैसे दिग्गज नेताओं से अलग खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर सभी की नजरें टिकी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: