हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: 'पंजाब को हुआ 13800 करोड़ का नुकसान, मिले सिर्फ 1600 करोड़', बोले सीएम भगवंत मान

This browser does not support iframes.

भगवंत मान।
विज्ञापन

पंजाब में आई बाढ़ को लेकर विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी की सरकार और सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा. विरोधियों के हमले का जवाब खुद सीएम मान ने एक इंटरव्यू के दौरान दिया है. सीएम भगवंत मान ने कहा है कि बीजेपी और कांग्रेस एक ही हैं. सुनील जाखड़ कांग्रेस से बीजेपी में गए, नवनीत बिट्टू कांग्रेस से बीजेपी में गए हैं. मनप्रीत बादल कांग्रेस से बीजेपी में गए हैं. ऐसे न जाने कितने नेता बीजेपी में गए हैं, तो बीजेपी है ही कहां?

सीएम ने कहा कि इन्हें हिसाब न देना पड़े, ऐसे में ये लोग बीजेपी में चले गए कि कहीं ED न आ जाए. हम तो हिसाब लेंगे. भगवंत मान ने कहा कि पीएम ने हमें 1600 करोड़ दिया है और 2300 गांव हमारे डूबे हैं. गांव वालों को अगर घर के पैसे भी देने हों तो वो भी पूरा नहीं होगा. ये मजाक करके गए हैं. हमारा अनुमान है कि 13800 करोड़ का नुकसान हुआ है और उसमें 1600 करोड़ रुपये मिले हैं. ये क्या मजाक है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola