हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Pune Hit And Run Case: आरोपी के पिता ने बनाया था भागने का प्लान! पुलिस ने कैसे दबोचा? देखें Video

Pune Porsche Accident: पुणे में हुई हिट एंड रन के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यहां एक नाबालिग ने अपने पिता की पोर्श कार से 2 मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया था। अब नाबालिग के पिता को हिरासत में भेज दिया गया है लेकिन उसने पुलिस से बचने के लिए भागने का पूरा प्लान बना लिया था। वीडियो में समझिए कैसी थी उसकी प्लानिंग और कैसे पुलिस ने उसे दबोचा।

विज्ञापन
Pune Hit And Run Case

Porsche Hit And Run Case: पुणे में नशे की हालत में अपनी पोर्श कार से दो लोगों की जान लेने वाले नाबालिग के पिता को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अब पता चला है कि आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल ने भागने का पूरा प्लान बना लिया था लेकिन सफल नहीं हो पाया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। विशाल अग्रवाल के खिलाफ अपने नाबालिग बेटे को कार चलाने की अनुमति देने के लिए एक एफआईआर दर्ज की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को भटकाने के लिए वह अपनी कार से घर से निकला था और ड्राइवर से मुंबई की ओर चलने को कहा था। इसके साथ ही उसने अपने एक और ड्राइवर को दूसरी कार से गोवा जाने के लिए कहा था। रास्ते में वह कार से उतरा और अपने एक दोस्त की कार से छत्रपति शंभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) की ओर बढ़ा। पुलिस को कंफ्यूज करने के लिए उसने कई कारों का इस्तेमाल किया और नया सिम कार्ड भी यूज करने लगा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें