Pune Hit And Run Case

Pune Porsche Accident: पोर्शे कार क्रैश में नया खुलासा, ड्राइवर को बंदी बनाकर पत्नी को धमकाया

Pune Porsche Car Accident Case: पुणे पोर्शे कार क्रैश मामले में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी के पिता और दादा ने ना सिर्फ ड्राइवर को बंदी बना लिया था बल्कि उसकी पत्नी को भी धमकी दी थी।

Pune Porsche Car Accident Case: पुणे पोर्शे कार क्रैश मामले में नाबालिग आरोपी को बचाने के लिए परिजन एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। पहले ड्राइवर पर दबाव बनाया गया कि वो आरोप अपनी ऊपर ले ले। मगर जब ड्राइवर नहीं माना तो ड्राइवर की पत्नी को धमकी दी गई। हालिया खबरों के अनुसार नाबालिग आरोपी वेदांत के पिता और दादा ने ड्राइवर को रातभर बंदी बनाकर कमरे में बंद कर दिया। ड्राइवर का फोन छीन लिया गया और ड्राइवर को आरोप अपने ऊपर लेने के लिए मजबूर किया गया था।

विज्ञापन

यही नहीं ड्राइवर की पत्नी जब उसे ढूंढते हुए आरोपी के घर पहुंची तो उसे पति से नहीं मिलने दिया गया। परिजनों ने पत्नी को धमकी देते हुए पति को मनाने की सलाह दी। ड्राइवर ने भी पुलिस के आगे कुबूल कर लिया कि गुनाह उसने किया है। मगर सच आखिरकार पुलिस के सामने आ ही गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ