हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pulkit Samrat ससुराल में हलवा बना हुए ट्रोल, लोग बोले, 'सेलिब्रिटीज के घर की कड़ाही भी काली...'

Pulkit Samrat Trolled: पुलकित सम्राट आज अपनी पहली रसोई के बाद सभी के लिए आइडियल हस्बैंड बन गए हैं। उन्होंने सभी का दिल एक साथ जीत लिया है। लड़के भी शादी के बाद पहली रसोई बना सकते हैं और पत्नी के साथ जिम्मेदारियां बांट सकते हैं ये मैसेज सभी को पसंद आया। लेकिन फिर भी एक्टर कड़ाही की वजह से ट्रोल हो गए।

विज्ञापन
पुलकित सम्राट की पहली रसोई की तस्वीरें देख लोगों ने किया ट्रोल

Pulkit Samrat Trolled: आज सुबह ही एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने कुछ तस्वीरें शेयर कर पूरी दुनिया को बताया है कि उनके पति की भी पहली रसोई हुई है। पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने समाज की सारी धारणाएं तोड़कर ससुराल में हलवा बनाया है। ये देख एक्ट्रेस ने उन्हें ग्रीन फ्लैग का टैग देते हुए सोशल मीडिया पर खूब प्यार बरसाया। कृति ने ये तक कह दिया कि उन्हें अपने पति से शादी के बाद दोबारा प्यार हो गया है। वैसे पुलकित ने जो किया है उसके बाद सिर्फ कृति ही नहीं बल्कि सभी लड़कियां उनसे इम्प्रेस हो गई हैं।

फिर भी सोशल मीडिया पर पुलकित अब बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। लोग उन्हें कड़ाही की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, जिस कड़ाही में पुलकित ने हलवा बनाया था वो काली नजर आ रही है। ऐसी में लोग कमेंट कर रहे हैं कि ‘इतनी गंदी कड़ाही।’ तो कोई बोला, इनकी कड़ाही भी हमारी तरह है।’ किसी ने लिखा, ‘सेलिब्रिटीज के घर की कड़ाही भी काली होती है क्या।’ वैसे इसी वजह से कृति भी अपनी पहली रसोई पर ट्रोल हुई थीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola