हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: इस केंद्रशासित प्रदेश में गिर जाएगी NDA की सरकार? गठबंधन के साथी से हुई BJP की लड़ाई!

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में इस समय राजनीतिक संकट की स्थिति बनी हुई है। यहां सत्ताधारी गठबंधन में शामिल भाजपा और एआईएनआरसी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक ओर भाजपा विधायकों ने अपने ही साथी दल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, दूसरी ओर कई नेता भाजपा अध्यक्ष एस सेल्वागणपति के खिलाफ हो गए हैं। पूर्व भाजपा अध्यक्ष वी सामीनाथन ने उन्हें हटाने की मांग की है। वहीं, सीएम रंगासामी अभी तक पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

पुडुचेरी की विधानसभा के गणित की बात करें तो 30 सीटों वाली विधानसभा में 10 सीटें एआईएनआरसी के पास हैं तो 6 सीटें भाजपा के पास हैं। इसके अलावा डीएमके के पास 6 और कांग्रेस के पास 2 सीटें हैं। वहीं, 6 विधायक निर्दलीय हैं। यहां पर डीएमके और कांग्रेस गठबंधन में हैं। अब अगर भाजपा और एआईएनआरसी के बीच लड़ाई बढ़ती है तो सरकार गिर भी सकती है। इस केंद्रशासित प्रदेश की राजनीति की पूरी स्थिति समझने के लिए देखिए ये खास वीडियो।

Sponsored Links by Taboola