हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'पद की गरिमा का ख्याल करें...' प्रियंका गांधी ने 'मुजरा' वाले बयान पर PM Modi को दी नसीहत

Priyanka Gandhi React PM Narendra Modi Speech: प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मुजरा’ वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने मोदी को नसीहत दी कि वे पीएम हैं। ऐसे बयान देने से पहले अपनी जिम्मेदारियों को समझें। वे अपने पद की गरिमा का ख्याल रखें। पीएम मोदी लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं।

विज्ञापन
प्रियंका गांधी।

Lok Sabha Elections 2024: देश में हो रहा लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में हैं। एक जून को अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान होना है। लास्ट चरण में बंपर वोटिंग हो, इसके लिए सभी पार्टियों के नेता दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। पीएम मोदी भी लगातार रैलियां कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी ने पाटलिपुत्र और काराकाट में विपक्ष को लेकर जो बयान दिया, उसको लेकर बवाल मचा हुआ है। पीएम के बयान पर लगातार विपक्ष हमलावर है। पीएम ने अपने भाषण में मुजरा शब्द का प्रयोग किया। इस पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उत्तर प्रदेश में आयोजित एक रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा रखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने मोदी को नसीहत दी कि वे अपने पद की मर्यादा रखें। जिस तरह के शब्द पीएम प्रयोग कर रहे हैं, यह उनकी असलियत को दिखाता है। प्रियंका ने कहा कि लगता है पीएम बौखला गए हैं। वे भूल गए हैं कि देश के प्रतिनिधि हैं। पीएम को सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। प्रियंका गांधी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने पीएम मोदी के बयान को लेकर जमकर निशाना साधा। आइए देखते हैं विशेष रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें