Priyanka Gandhi Oath Ceremony
विज्ञापन

Video: हाथ में संविधान लेकर प्रियंका ने ली शपथ, संसद में दिखा अनोखा नजारा

Priyanka Gandhi Oath Ceremony Latest Update: केरल की वायनाड सीट से बंपर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संसद में शपथ ले ली है। इस दौरान सदन का अनोखा नजारा भी देखने लायक था।

Priyanka Gandhi Oath Ceremony: प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में शपथ ग्रहण के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। प्रियंका के शपथ ग्रहण समारोह पर सभी की नजरें टिकी थीं। प्रियंका ने हाथ में संविधान लेकर शपथ ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस नेता जोरदार नारेबाजी करते नजर आए। प्रियंका गांधी के हाथ में संविधान देखकर कई लोग हैरान रह गए। शपथ समारोह के दौरान संसद का नजारा देखने लायक था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रिहान वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा भी लोकसभा में मौजूद रहे।

बता दें कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा और 23 नवंबर को आने वाले नतीजों में शानदार जीत हासिल की। प्रियंका ने 4 लाख 10 हजार से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया। इसी के साथ प्रियंका पहली बार राजनीति की मुख्यधारा से जुड़कर संसद पहुंचीं। प्रियंका का शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए इस वीडियो पर क्लिक करें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ