Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Priyanka Gandhi In Raebareli : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस समय अपने भाई राहुल गांधी के लिए रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को भी उन्होंने यहां चुनाव प्रचार किया लेकिन इस दौरान वह नए अवतार में दिखाई दीं। तिलक लगाकर लोगों को संबोधित करने पहुंची प्रियंका ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और खुली चुनौती दे डाली। प्रियंका ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है क्योंकि उसकी इच्छा केवल सत्ता पाना नहीं बल्कि अपने कारोबारी दोस्तों को फायदा पहुंचाने की है।
यहां एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि भाजपा के नेता कह रहे हैं कि अगर फिर से सत्ता उनके हाथ में आई तो वह संविधान बदल देंगे। प्रियंका ने आगे कहा कि भाजपा केवल 10 साल के अंदर दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। कांग्रेस ने 55 साल तक देश की कमान संभाली लेकिन हम सबसे अमीर नहीं बन गए। भाजपा की नीति यही है कि जहां से संभव हो वहां से चंदा जुटा लो। हमने इस देश और जनता की सेवा की है जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केवल काम के लिए पैसे लेने का काम किया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.