Narendra Modi, Mamata Banerjee, West Bengal

Video: PM Modi ने की ममता बनर्जी से मुलाकात, लोकसभा चुनाव से पहले क्या हुई ?

PM Modi met Mamata Banerjee: सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बैठक में किसी भी राजनीतिक मसलों पर चर्चा नहीं हुई है। पीएम मोदी दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं। यहां उनकी दो जनसभाएं हैं और वह केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं का उद्दघाटन करेंगे।

PM Modi met Mamata Banerjee in Bengal: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुलाकात की। लोकसभा चुनावों से पहले दोनों नेताओं की यह बैठक दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी। दरअसल, पीएम मोदी दो दिवसीय बंगाल यात्रा पर हैं। इस दौरान राजभवन में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। जानकारी के अनुसार पीएम बंगाल में हुगली और नादिया जिलों में दौरा करेंगे और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी होना है।

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने बताई मिलने की वजह

बैठक के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने मीडिया में दिए बयान में स्पष्ट किया कि पीएम से मेरी यह राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। वह राज्य के दौरे पर हैं और सीएम होने के नाते प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने उनसे मुलाकात की है। बता दें बीते दिनों संदेशखाली हिंसा होने के बाद राज्य में बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आमने-सामने हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ