
PM मोदी के स्वागत को तैयार इटली, PM मेलोनी ने की खास तैयारियां
Edited By Sakshi Pandey

Edited By Sakshi Pandey
PM Modi Italy Visit for G7 Summit: जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली रवाना हो गए हैं। इटली के अपुलिया शहर में जी7 की मेजबानी होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में पीएम मोदी समेत जी7 नेताओं का भव्य स्वागत करने के लिए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने खास तैयारियां की हैं।
जी7 नेताओं के लिए इटली के अपुलिया शहर को काफी खूबसूरती से सजाया गया है। बता दें कि जी7 शिखर सम्मेलन आज यानी 13 जून को शुरू हो चुका है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 13 जून से 15 जून तक चलेगा। वहीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को 14 जून के दिन इटली आने का निमंत्रण दिया था। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ये पीएम मोदी का पहला विदेशी दौरा है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए इटली पूरी तरह से तैयार है। देखें ये वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: